प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार पं. विश्वेश्वर नहीं रहे, कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के कारण जिला चिकित्सालय में चल रहा था इलाज

Must Read

कोरबा | छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार/ साहित्यकार पं. विश्वेश्वर का आज अपराह्न करीब 4 बजे निधन हो गया। उन्हें कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वे 78 वर्ष के थे। वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी को छोड़ गए हैं।

उनके निधन की जानकारी उनके पारिवारिक मित्र श्याम बिहारी बनाफर ने सार्थक दुनिया न्यूज़ को अभी- अभी दूरभाष पर दी है।

हम आपको बता दें कि पं. विश्वेश्वर की गिनती छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों में होती रही है। वे लम्बे समय तक पत्रकारिता से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने रचनाधर्मिता का उपयोग करते हुए अपने जीवन में कई उत्कृष्ट पठनीय किताबों का लेखन भी किया है। वर्तमान में वे प्रगतिशील लेखक संघ, कोरबा जिला इकाई से भी संंरक्षक के रूप में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।

 

Latest News

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के...

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का...

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से...

More Articles Like This