नोएडा बेहाल: साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और बेटा संक्रमित, किसी भी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड

Must Read

प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे कोरोना संक्रमित। नोएडा के किसी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड। कई पत्रकार लोगों से कर रहे मदद की अपील।


देशभर में दोबारा पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण ने इस बार और भयावह रूप ले लिया है। आम जनता हो या जानी मानी हस्तियां, यह महामारी हर किसी को अपनी जद में ले रही है। इसी बीच लाखों पाठकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे सुनील पाठक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

हालात यह हैं कि उन्हें नोएडा के किसी भी अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। बड़े -बड़े पत्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी मदद के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।

एक पत्रकार ने तो चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां बिना किसी को कॉल किए या अपने जानकारों को फोन खड़काए काम नहीं होने वाला है। उन्होंने लिखा कि आप भले ही भारत और दुनिया के किसी भी कोने में हैं, अगर आपका नोएडा में कोई संपर्क है तो मेरे प्रिय लेखक के लिए फोन कीजिए। उन्हें आज आपकी जरूरत है।

 

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग...

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में...

More Articles Like This