• राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में किया पौने 27 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन
सार्थक दुनिया न्यूज़, कोरबा | जनवरी 2, 2022
कोरबा | राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सभी 67 वार्ड एवं वहां के नागरिकबंधु मेरे अपने हैं। विधायक होने के नाते मैं इन वार्डाें का खुद भी प्रतिनिधित्व करता हूं। निगम के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य होंगे, नागरिकों की सभी प्रकार की समस्याएं दूर होंगी।उन्होने कहा कि विगत 07 वर्षों में बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डो में व्यापक रूप से विकास कार्य कराए गए हैं, जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
उक्त बातें राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक- 14 पम्प हाउस बस्ती में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा टी.पी.नगर जोनांतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 14 में पौने 27 लाख रूपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाने हैं। गुरूवार को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इन सभी विकास कार्यों का मुख्य अतिथि के रूप में भूमिपूजन करते हुए शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर कार्यों का शुभारंभ कराया। भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व सभी एल्डरमेन उपस्थित थे।
अपने उद्बोधन में राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा शहर को समस्यामुक्त शहर बनाने के लिए मैं कृतसंकल्पित हूं तथापि यहां की अनेकों पुरानी व बड़ी समस्याएं दूर की गई हैं तथा जो समस्याएं अभी शेष हैं, वे बहुत जल्द दूर होंगी तथा हमारा कोरबा शहर समस्यामुक्त शहर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कोरबा की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की समस्या थी, ऊर्जानगरी होते हुए भी यहां की ढ़ेरों बस्तियां और मोहल्ले अंधेरे में डूबे हुए थे किन्तु आज यहां दोनों बड़ी समस्याएं दूर की जा चुकी हैं। कोरबा तथा उसके आसपास की सड़कों पर तेजी से काम हो रहा है, अनेक काम पूरे किए जा चुके हैं, शेष कार्य प्रगति पर हैं।
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री अग्रवाल सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। हम सबका सौभाग्य है कि हमें जयसिंह अग्रवाल जैसा मार्गदर्शक मिले हैं। उनके मार्गदर्शन में आगे भी लगातार कोरबा का विकास होगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव ने वार्डों में विकास कार्यों को कराए जाने के लिए राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल का धन्यवाद किया।
इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन- राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में 11 लाख 45 हजार रूपये की लागत से दशहरा मैदान व खान मोहल्ला में सी.सी. रोड व नाली का निर्माण, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में 10 लाख 39 हजार रूपये की लागत से मुक्तिधाम का निर्माण व मरम्मत कार्य तथा वार्ड क्र. 14 एस.ई.सी.एल. ग्राउण्ड व नवधा पण्डाल में 04 लाख 92 हजार रूपये की लागत से शेड निर्माण के कार्य शामिल हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष व एम.आई.सी. सदस्य सपना चौहान, एम.आई.सी. सदस्य संतोष राठौर, पार्षद दिनेश सोनी, रविसिंह चंदेल, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव व महेश अग्रवाल, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, सहायक अभियंता एच.आर. बघेल व विनोद गोंड़, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के बंटी शर्मा, लक्ष्मी पटेल, संजय दुबे, रामकुमार चंन्द्रा, होरीलाल जायसवाल, जावेद खान, पतंग केंवट, कलीम अंसारी, चन्द्रशेखर पाण्डेय, पुरूषोत्तम डडसेना, शिवनारायण श्रीवास, धु्रव साह, किरण साव, गायत्री चौहान, गीता चौहान, नागेन्द्र डडसेना आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।