नहीं रहे वर्ल्ड कप 1983 के ‘हीरो’ यशपाल शर्मा, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Must Read

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 विश्व कप विजेता यशपाल शर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे। उन्हें 13 जुलाई 2021 की तड़के दिल का दौरा पड़े। इसके बाद उनका निधन हो गया। यशपाल शर्मा ने भारत के लिए 37 टेस्ट और 42 एकदिवसीय मैच खेले थे।


यशपाल शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 1606 रन बनाए। इसमें उनके 2 शतक भी शामिल हैं। वह वनडे क्रिकेट में उनके नाम 89 रन दर्ज है। यशपाल शर्मा ने साल 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में खेले गए वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अगले ही साल क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना आखिरी वनडे 1985 में इंग्लैंड के खिलाफ चंडीगढ़ में खेला था। वहीं 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

 वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। 1983 में पहली बार इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के सदस्य, यशपाल जी कई साल से इंडिया टीवी के क्रिकेट एक्स्पर्ट थे। उनके जाने से क्रिकेट जगत को भारी नुक़सान हुआ है। विनम्र श्रद्धांजलि।

वरिष्ठ खेल पत्रकार समीप राजगुरु ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, शेयर करने के लिए बहुत ही दुखद समाचार… विश्व कप विजेता यशपाल शर्मा जी को आज सुबह एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट हुआ…। ईश्वर चैंपियन खिलाड़ी की आत्मा को शांति दे।

यशपाल शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा और रेलवे समेत तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 160 मैच में 8933 रन बनाए। इसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 201 रन था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 21 शतक लगाए थे। रिटायरमेंट के बाद वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), पंजाब और हरियाणा क्रिकेट के साथ विभिन्न भूमिकाओं में शामिल रहे थे। उन्होंने कुछ वर्षों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया। साल 2008 में उन्हें फिर से पैनल में नियुक्त किया गया।
 

Latest News

म्यांमार में जन्म से लेकर गुजरात की राजनीति तक की यात्रा, कैसे एक व्यापारी का बेटा बना मुख्यमंत्री? बताते हैं विजय रूपाणी की पूरी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार...

म्यांमार में जन्म से लेकर गुजरात की राजनीति तक की यात्रा,...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

More Articles Like This