जैलगांव | कोरबा पश्चिम क्षेत्र स्थित सीएसईबी कालोनी में सिविल कार्य में लगे तीन श्रमिकों को चाकू से बुरी तरह घायल कर फरार हुए आरोपी ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजमिस्त्री का काम करने वाले पुरुषोत्तम साहू का किसी बात को लेकर साथ में काम कर रही महिला और पुरुष सहकर्मियों से विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की यह घटना कारित हुई। पुलिस और कानूनी पचड़े से बचने हेतु फरार हुए आरोपी पुरुषोत्तम साहू ने राजीव नगर स्थित अपने घर में आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची दर्री पुलिस मामले की जांच कर रही है।