कमिश्नर बिलासपुर डॉ. संजय अलंग की वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को

Must Read

बिलासपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | सरगुजा संभाग की 1857 की क्रांति में योगदान विषय पर कमिश्नर बिलासपुर एवं इतिहासकार डॉ. संजय अलंग की वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को रायपुर दूरदर्शन से किया जायेगा। यह वार्ता 20 अप्रैल बुधवार को शाम 6 बजे डीडी फ्री डिश एवं डिश टीवी के चैनल नम्बर 718 पर प्रसारित होगा।
प्रसारण के बाद इसे यू ट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। रायपुर दूरदर्शन की टीम ने इस संदर्भ में डॉ. अलंग से वार्ता की रिकार्डिंग का काम शनिवार को पूर्ण कर लिया है। गौरतलब है कि डॉ. अलंग ने छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति और जन-जीवन पर आधारित कई किताबें लिखी हैं। उन्हें उत्कृष्ट एवं शोधपरक लेखन कार्य के लिए अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा भी गया है।

 

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग...

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में...

More Articles Like This