ट्रेनों में होली के मद्देनजर अभियान चलाकर 85 किन्नरों को पकड़ा गया 

Must Read

कार्रवाई की सांकेतिक तस्वीर

पीडीडीयू नगर | पूर्व मध्य रेलवे ट्रेनों में घूम रहे किन्नरों के खिलाफ अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने बीते तीन दिनों में 85 किन्नरों को पकड़ा है। पकड़े गये किन्नरों से रेलवे ने 64 हजार रुपए का जुर्माना लेकर हिदायत के साथ छोड़ दिया।
आपको बता दें कि होली त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए किन्नरों का आतंक बढ़ जाता है। वही पैसा नहीं देने पर किन्नर हाथपाई पर उतारू हो जाते हैं। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन यात्रियों को राहत देते हुए बीते 27 फरवरी से यात्री ट्रेनों में किन्नरों के खिलाफ अभियान चला रहा है।
अभियान के दौरान शुक्रवार को तीसरे दिन तक पांचों मंडल में 85 किन्नरों को आरपीएफ के जवानों ने पकड़ा है। इनसे लगभग 64 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं उन्हें यह सख्त हिदायत भी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सोनपुर मंडल 28, दानापुर मंडल 24, पीडीडीयू रेल मंडल 18, धनबाद मंडल 08 तथा समस्तीपुर मंडल में 07 किन्नरों को पकड़ा गया।

Latest News

चंदेल बने राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच का छत्तीसगढ़ प्रदेश चेयरमेन, विपेन्द्र कुमार बने छत्तीसगढ़ (शहरी) प्रभारी

कोरबा। कुछ दिन पूर्व धनबाद में हुए राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ...

More Articles Like This