छत्तीसगढ़: गहरी नींद में सो रहा था परिवार, आधी रात गिरी दीवार, 5 की मौत, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुःख

Must Read

By संवाददाता, सार्थक दुनिया, कांकेर  August 15 2022, 16:02 PM [IST]

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार जारी बारिश के कारण जनहानि की खबरें आने लगी हैं। कांकेर जिले से एक बड़ा हादसा होने की खबर मिल रही है। रविवार को आधी रात के समय एक घर की दीवार ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिला, पुरुष और 3 बेटियां हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल को घटना स्थल पर रवाना किया गया है, लेकिन भारी बारिश से नदी नालों में उफान होने से पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह दुखद हादसा कांकेर जिला अंतर्गत पखांजूर क्षेत्र के परलकोट के पीव्ही 110 नामक गांव में घटित हुआ है। यह घटना तब हुई जब मृतक परिवार रात में बेफिक्र होकर अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान आधी रात को कच्चे मकान की दीवार ढह गई जिसमें पूरा परिवार मौत के आगोश में चला गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने दुःख जताया है।
सीएम हाउस से जारी संदेश में कहा गया कि कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकास पल्ली के ग्राम पी.व्ही.-110 में अनवरत बारिश से दीवार ढहने से परिमल मलिक एवं उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन कांकेर को पीड़ित परिवार के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। दरअसल, बस्तर संभाग के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर हैं। हालत यह है कि कई गांव का संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से पूरी तरह टूट चुका है।

इस संबंध में तहसीलदार शशिशेखर मिश्रा ने बताया कि बारिश के चलते शवों को अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों को बुलाया गया है। सभी का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार होगा। लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। अभी तक बारिश थमी नहीं है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है।
        कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

 

Latest News

म्यांमार में जन्म से लेकर गुजरात की राजनीति तक की यात्रा, कैसे एक व्यापारी का बेटा बना मुख्यमंत्री? बताते हैं विजय रूपाणी की पूरी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार...

म्यांमार में जन्म से लेकर गुजरात की राजनीति तक की यात्रा,...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

More Articles Like This