चिता पर जिंदा हुआ शख्स, डॉक्टरों ने बताया था मृत

Must Read

झूंझनू। राजस्थान के झुंझुनूं शहर में एक अजीब वाक्या सामने आया हैं। एक व्यक्ति श्मशान घाट में चिता पर पहुंचकर जिंदा हो गया। उसकी सांसे चलने लगी। शख्स को तुरंत ही एम्बुलेंस बुलाकर बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि बीडीके अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद बॉडी को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। दो ढाई घंटे तक बॉडी को डी फ्रीज में भी रखा गया। इसके बाद बॉडी को परिजनों को सौंप दिया गया था। मृत घोषित करने के करीब चार से पांच घंटे बाद व्यक्ति की सांसें दोबारा से चलने लगी। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, झुंझुनूं बगड़ मां सेवा संस्थान के आश्रय गृह में रहने वाले 45 साल के रोहिताश नाम के युवक की गुरुवार को दोपहर में तबीयत बिगड़ गई थी। रोहिताश अनाथ है और मूक बधीर भी है। वह काफी समय से यहीं पर रह रहा है। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद रोहिताश मृत समझकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मोर्चरी में रखे डी फ्रीज में शव को रख दिया गया। शव करीब दो से ढाई घंटे तक डी फ्रिज में पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर पंचनामा बनाया गया। बगड़ की मौजूदगी में शव मां सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। शव को एम्बुलेंस की मदद से पंच देव मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां पर शव को चिता पर रखा गया। इस दौरान रोहिताश को सांस चलने लगी।

बुरी तरह डर गए लोग
पहले रोहिताश की सांस चलने लगी फिर उसका शरीर हिलने लगा। मृत शरीर में हरकत देखकर वहां मौजूद लोग भी बुरी तरह डर गए। इसके बाद तुरंत की एंबुलेंस बुलाकर रोहिताश को अस्पताल ले जाया गया। अब रोहिताश का बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी हालत सामान्य है।

Latest News

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी पर किया गया जानलेवा हमला, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क कार्यालय में घुसकर किए गए इस हमले की छग जनसंपर्क अधिकारी संघ ने...

दोषियों  के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने...

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी पर किया गया जानलेवा हमला, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क...

दोषियों  के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित...

More Articles Like This