गरियाबंद: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

Must Read

घटना जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर देवभोग मार्ग पर ग्राम कोडाे हरदी के पास हुई है, जिसमें आठ लाेगाें की माैत हाे गई है।

सार्थक दुनिया, गरियाबंद | 16 मार्च 2022 

गरियाबंद | छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी ग्राम मोहलाई में आयोजित एक छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मृतकों में 5 महिला और एक 20 साल की युवती शामिल है। इस घटना में करीब 25 से अधिक महिलाएं और बच्‍चे घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्‍यक्‍त किया है।

जानकारी के अनुसार घटना जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर देवभोग मार्ग में ग्राम कोडाे हरदी के पास हुई है। सभी लोग ग्राम मोहलाई से एक ट्रैक्टर में सवार हो वापस आ रहे थे जिसे सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। नेशनल हाईवे पर सड़क पर गिरे महिलाओं और बच्चाें की चीख पुकार मच गई। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम मजरकट्टा के पूर्व सरपंच दुष्यंत ठाकुर के रिश्तेदार के यहां ग्राम मोहलाई में छठी का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शामिल होकर एक ट्रैक्टर पर सवार हो करीब 40 से अधिक लोग वापस लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम कोडाे हरदी के पास ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी रफ्तार में था और ट्रैक्टर को साइड दिए बिना ही उसने सीधे सामने से टक्कर मार दी।

घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी के बीच ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। ड्राइवर की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना के बाद जिला अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद दो 108 संजीवनी वाहन और पुलिस के वाहनाें की मदद से घायलों को जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। पुलिस के जवानों ने घायलों को पहुंचाने में काफी तत्परता दिखाई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित नगर के युवाओं और आम लोगों ने भी घायलों को पहुंचाने में पुलिस की मदद की। 
 प्रशासनिक अफसर भी पहुंचेः घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी माैके पर पहुंचे। कलेक्टर के निर्देश पर अनुभाग अधिकारी विश्वजीत यादव, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. नेतराम नवरत्न भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलाें के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा एंबुलेंस और अन्य वाहनों की व्यवस्था कर तत्काल घायलों को रायपुर रेफर कराया गया।

 

Latest News

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के...

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का...

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से...

More Articles Like This