कोरोना संक्रामक से पीड़ित रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया की मौत, एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Must Read



लक्की गहलोत, संवाददाता, रायगढ़


रायगढ़, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | वरिष्ठ जिला  कांग्रेस नेता एवं रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया का आज कोरोना संक्रामक से पीड़ित होने के कारण निधन गया। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। 
श्री राठिया घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम बाकारूमा के रहने वाले थे। आदिवासी नेता होने के कारण अपने क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रोहिणी राठिया पिछले कई दिनों कोरोना संक्रमण से गंंभीर रूप से पीड़ित थे और रायगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से उन्हें ऑक्सीजन के सहारे रखा गया था। धीरे-धीरे हालत ख़राब होती गई और आज रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर से उनके गांव बाकारुमा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है।

 

Latest News

चंदेल बने राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच का छत्तीसगढ़ प्रदेश चेयरमेन, विपेन्द्र कुमार बने छत्तीसगढ़ (शहरी) प्रभारी

कोरबा। कुछ दिन पूर्व धनबाद में हुए राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ...

More Articles Like This