कोरबा: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष संगीता सक्सेना का निधन

Must Read

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, नगर पालिक निगम कोरबा की एल्डरमैन व छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सक्सेना का रविवार को 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी अर्से से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था। वे अपने पीछे पति, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई हैं।

संगीता सक्सेना के निधन पर उनके परिजनों सहित जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके असामयिक निधन को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया है।


Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This