कोरबा: कलेक्टर ने फसल कटाई कार्य का किया औचक निरीक्षण,  कटाई, मिसाई और तौल कार्य का भी किया अवलोकन

Must Read

कोरबा, (सार्थक दुनिया) | कलेक्टर संजीव झा ने विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम बताती के मोहल्ला कामरान का दौरा किया। यहां गांव पहुंचते ही कलेक्टर श्री झा सड़क से उतरकर पैदल खेत मे पहुंचे और उन्होंने गांव के किसानों से धान की फसल उत्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में भी बीमा कंपनी सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खेत में लगे धान फसल के 5 बाय 5 वर्ग मीटर के एक निश्चित क्षेत्र में औसत उत्पादन को जानने के लिए किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का भी बारीकी से अवलोकन किया। फसल कटाई उपरांत निश्चित क्षेत्र में उत्पादित धान की मात्रा के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने फसल बीमा के बारे में किसानों को जागरूक करके योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्री झा ने कहा कि गांव के किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ मिले इसके लिए फसल कटाई का अवलोकन किया गया। कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड से रेंडमली प्राप्त जानकारी के आधार पर क्रॉप कटिंग मॉनिटरिंग व एक्सपेरिमेंट कार्य का अवलोकन किया गया है। उन्होंने खेत मे तैयार फसल की स्थिति और उनमें किसी किस्म की बीमारी तो नहीं है इस संबंध में भी किसानों से जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गांव के किसान रामलाल के खेत मे पहुंचकर फसल कटाई प्रयोग के लिए धान क्षेत्र की मापी, धान कटाई, मिसाई और तौल प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। साथ ही किसानों के अलावा मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली।
खेतों में अब फसल की कटाई के साथ ही धान की खरीदी भी शुरू हो गई है। इस संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, तहसीलदार मुकेश देवांगन, उप संचालक कृषि अनिल कुमार शुक्ला सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, किसान मित्र व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

Latest News

मिट्टी कटाव रोकने खोलार नाला तट पर रिटेनिंग वाॅल बनवाने प्रशासन प्राथमिकता से पहल करे – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर व कोरबा निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कोरबा...

मिट्टी कटाव रोकने खोलार नाला तट पर रिटेनिंग वाॅल बनवाने प्रशासन...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर व कोरबा निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कोरबा नगर पालिक निगम अन्तर्गत वार्ड...

More Articles Like This