केरल: कन्नूर में RSS कार्यालय पर फेंका गया बम, इलाके में दहशत का माहौल, कम्युनिस्ट पार्टी पर आरोप

Must Read

केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम से हमला किया गया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।


सार्थक दुनिया न्यूज़, कन्नूर


केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंकने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह हुई, हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। आगे की जांच जारी है।  इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह हमला किसने और किस इरादे से किया? फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है।

 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विस्फोटक अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करके हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरएसएस ने हमले के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। सीसीटीवी फुटेज में आरएसएस कार्यालय की चारदीवारी में कई धमाके होते और कार्यालय की कई खिड़कियों को क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है। गौरतलब है कि 30 जून को माकपा के राज्य मुख्यालय ‘ए के जी सेंटर’ की एक दीवार पर बम फेंका गया था और पुलिस अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है।


             भाजपा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया                                                     टॉम वडक्कन ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत बहुत खतरनाक है। ऐसे उदाहरण हैं जहां पुलिस स्टेशन 100 मीटर दूर है और फिर भी कुछ नहीं होता है। कार्यालयों को विशेष रूप से कन्नूर जैसे संवेदनशील जिले में संरक्षित किया जाना चाहिए।पर ऐसा नहीं किया गया है। राज्य सरकार को राज्य में किसी भी राजनीतिक कार्यालय को नुकसान के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

 

Latest News

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर

मऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को में के एमपी-एमएलए कोर्ट में...

More Articles Like This