कार्य विस्तार योजना की समीक्षा बैठक लेने बूथ स्तर तक पहुंचे भाजपा नेता जोगेश लांबा

Must Read

by  अशोक कुमार अग्रवाल | सार्थक दुनिया, कोरबा

कोरबा (दर्री) | कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा ने दर्री मंडल के जमनीपाली शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक – 04, 05, 06, 07, 08 एवं 24 में पहुंचकर वहां उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्य विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं को समझाइश देने के दौरान श्री लांबा ने बचे हुए ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ फार्म को स्वयं भरने को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, नीरज शर्मा, मंडल महामंत्री मनोज लहरे, पार्षद पुष्पा कंवर, रती राम देवांगन, प्रकाश दीप यादव, संतोष सिंह कंवर, रतन सिंह कंवर, छाया यादव, महेश साहू, अंजय अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Latest News

यूनिहोम्स में पेंटिंग्स की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई

रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज) यूनिहोम्स ,भाठागांव रायपुर के यूनिक्लब में रविवार को डी.आर्ट क्लासेज के तत्वावधान में आर्ट टीचर श्रीमती...

यूनिहोम्स में पेंटिंग्स की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई

रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज) यूनिहोम्स ,भाठागांव रायपुर के यूनिक्लब में रविवार को डी.आर्ट क्लासेज के तत्वावधान में आर्ट टीचर श्रीमती दीपा पटेल और उनके स्टूडेंट्स...

More Articles Like This