कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | कांग्रेस आई.टी. सेल के कोरबा लोकसभा अध्यक्ष पीयूष पाण्डेय ने कोरबा लोकसभा कांग्रेस आई.टी. सेल का गठन करते हुए नई नियुक्तियां प्रदान की है।
जारी की गई सूची के अनुसार श्री पांडेय द्वारा संजय नाहक एवं मो. इमरान खान को उपाध्यक्ष, अमर जायसवाल, इमरान खान, गीता गभेल, रशीद अंसारी एवं अतिक्युर रहमान को महासचिव, मनीष अनंत, प्रकाश दुबे, रियाज खान, अभिषेक कौशिक, शाहिद राईन, लाल बहादुर सिंह को सचिव तथा ओम पटेल, सीमा उपाध्याय, सत्यम दास, दीपक टंडन, शेख इरफान एवं रईस खान को सहसचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
सेल के लोकसभा अध्यक्ष पीयूष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि छ.ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं आई.टी.सेल व सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आई.टी. सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कांग्रेस आई.टी. सेल एवं सोशल मीडिया के लिए कोरबा लोकसभा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। श्री पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा है कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के भावनाओं के अनुरूप छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेस की रीति नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में किये जा रहे जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।