कोलकाता में आयोजित भारत संस्कृति उत्सव 2024 में संदीप शर्मा को मिला प्रथम स्थान, इस वर्ष विदेश मे होने वाले प्रतियोगिता मे होंगे शामिल

Must Read


संवाददाता | कोरबा, सार्थक दुनिया न्यूज

भारत संस्कृति उत्सव 2024 का 17वां ऑल इंडिया क्लासिकल नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के बेहला स्थित ब्लाइंड स्कूल ग्राउंड में किया गया, जिसमें 22 राज्य से आए बहुसंख्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन 25 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी, आईएसओ 9001:2015 सर्टिफाइड ग्लोबल कॉम्पटीशन एंड फेस्टिवल आफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर द्वारा यह आयोजन पिछले 16 साल से लगातार किया जा रहा है। इस सोसाइटी से पद्म विभूषण पंडित हरिराम चौरसिया, पद्म विभूषण सितारा देवी, पद्म विभूषण विश्व मोहन भट्ट, पद्म विभूषण अनूप जलोटा, पद्म श्री नलिनी अस्थाना, विदुषी हायमंती शुक्ला, तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, गज़ल गायक पंकज उधास एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं।

17वें राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत के इस प्रतियोगिता में भजन चित्रगंधा सोलो केटेगरी में कोरबा (छत्तीसगढ़) से आए संदीप शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे समापन समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित प्रख्यात लेखिका श्रीमती देवजनी बासु कुमार द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कोलकाता में 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक चले इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सुबह नृत्य, गीत, कत्थक, गज़ल, भजन, क्लासिकल संगीत जैसे कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम को ग्रेमी अवार्ड तथा पद्मविभूषण अवार्ड से सम्मानित कलाकारों की प्रस्तुति होती रही।
संदीप शर्मा ने कोलकाता में भारत संस्कृति उत्सव के भारत संस्कृति यात्रा द्वारा सीनियर केटेगरी मे भजन प्रतियोगिता मे बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर कर निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। संदीप शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु श्री कुणाल दास गुप्ता एवं पंडित प्रसन्न जीत पोद्दार के कुशल मार्गदर्शन को दिया। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी विभिन्न आयोजनों में संदीप शर्मा अनेक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This