ब्रेकिंग न्यूज़: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को मारी गई गोली, पुलिस की वर्दी में आया था हमलावर

Must Read

भुवनेश्वर, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | ओडिशा में रविवार को बड़ी घटना हुई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मारी गई है। घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई। स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे। एक शख्स ने उन्हें गोली मारी और भाग निकला। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंत्री के सीने में दो गोलियां लगी हैं, जिसके लगते उनकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस अभी तक पुष्टि नहीं कर पाई है कि हत्यारा एक पुलिस अधिकारी था या नहीं। घटना ने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी है। नाबा किशोर दास को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बेहद करीबी माना जाता है।

कार से उतरते ही मारी गोली
बताया जा रहा है कि मंत्री को उस समय करीब से गोली मारी गई जब वह ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले पास में पुलिस की वर्दी में खड़े शख्स ने उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी।
स्वास्थ्य मंत्री को सीने से गन सटाकर गोली मारी गई है, जिससे गोलियां सीने से आर-पार हो गई हैं। गोली मारते ही वह मौके पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। हमले को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के साथ उन्हें राज्य सरकार की मिली सुरक्षा है। ऐसे में हमलावरों को इतना करीब आकर स्वास्थ्य मंत्री को गोलियां मारना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

 

Latest News

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर

मऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को में के एमपी-एमएलए कोर्ट में...

More Articles Like This