एनटीपीसी कोरबा में मनाया गया ऊर्जा संरक्षण दिवस 

Must Read

आयोजन |                                                                           by सार्थक दुनिया, कोरबा | 15 दिसंबर 2022

कोरबा | ऊर्जा के महत्व और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में, ऊर्जा संरक्षण और स्थिरता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोरबा ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 को उल्लास और उत्साह के साथ मनाया।

एनटीपीसी कोरबा में ऊर्जा दक्षता प्रबंधन समूह द्वारा आयोजित समारोहों में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को  पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में एनटीपीसी कोरबा के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें श्री बी.आर. राव, सीजीएम ओएंडएम और श्री मधु एस., जीएम मेंटेनेंस शामिल थे।
समारोह के दौरान, 22वीं बीईई एनर्जी मैनेजर एंड एनर्जी ऑडिटर परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया टॉप 1 और 2 रैंकर्स, सीएंडआई से राघव अग्रवाल और ऑपरेशन से आयुष गोयल को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दोनों विजेता एनटीपीसी कोरबा से हैं।

08 से 14 दिसंबर 2022 तक एनटीपीसी कोरबा में ‘री-यूस, रेडयुस, रीसायकल’ की थीम पर ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया था।

सप्ताह के दौरान, डीपीएस, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर और गवर्नमेंट हाई स्कूल, जमनीपाली जैसे स्कूलों में पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता और क्विज़ आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This