एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, कोरबा | 6 अप्रैल 2022

एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा मैत्री बंधन कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण किया गया। यह वितरण श्रीमती निवेदिता बसु, अध्यक्ष – मैत्री महिला समिति के हाथों संपन्न हुआ।

मैत्री महिला समिति द्वारा बालक बालगृह, दर्री को कूलर एवं ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनके कौशल विकास के लिए महिला समिति द्वारा यह प्रयास सतत् रूप से निरंतर किया जाता रहा है।

उल्लेखनीय है कि परियोजना प्रभावित ग्राम छुरीखुर्द के महिलाओं को सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) कोरबा द्वारा पूर्व में सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया था।

बालगृह – दर्री में आयोजित हुए वितरण कार्यक्रम में श्रीमती निवेदिता बसु ने बालकों के उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे कार्य के क्रियान्वयन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए संस्था के अनुकरणीय पहल की प्रशंसा की एवं अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में मैत्री महिला समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Latest News

वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा, निमोही स्थित शासकीय स्कूल की 11 टीमों ने की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए मेडल और प्रशस्ति पत्र सिंघीतराई, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल...

वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा,...

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए मेडल और प्रशस्ति पत्र सिंघीतराई, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने अपने...

More Articles Like This