फोटो साभार: पंजाब केसरी
उत्तराखंड | उधम सिंह नगर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पिथौरागढ़ के दो सिपाही शामिल हैं, जो ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। उनके पास से 8000 किलो चरस बरामद की गई है। वर्दी की आड़ में यह तस्करी का धंधा चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ की पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस के दो आरक्षी समेत चार लोगों को ऊधमसिंह नगर की किच्छा पुलिस ने 8,008 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग से जुड़े आरोपी से 8000 से ज्यादा किलो की चरस में से 1,094 किलोग्राम एक कार के अंदर जबकि दूसरी कार से 6,914 किलोग्राम चरस बरामद हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए सिपाहियों में दीपक पांडे और प्रभात सिंह बिष्ट पिथौरागढ़ पुलिस लाइन के जवान हैं। अन्य आरोपी विपुल सैला के पिता नैनीताल जिले में हेड कॉन्स्टेबल हैं। वे चरस को सस्ते दामों में खरीदकर ऊंचे दामों में बेचते थे।
उधम सिंह नगर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रभात समय से चरस तस्करी का काम चल रहा था। वर्दी की आड़ में वह चम्पावत से सस्ते दामों में चरस खरीदकर उधम सिंह नगर समेत अन्य इलाकों में तस्करी करता था। पकड़ी गई कारों में एक वैगनआर और दूसरी हॉन्डा अमेज है।
नौकरी से बर्खास्त होंगे सिपाही
उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि भारी मात्रा में चरस की तस्करी में पकड़े गए पिथौरागढ़ पुलिस के दोनों आरक्षियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी पुलिस बल से निष्कासित कर दिया जाएगा।