आयोजन: युवा जागृति संगठन एवं यूथ कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Must Read

by  Sarthak Duniya, Korba | 11 March 2022

बालकोनगर (सार्थक दुनिया) | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा जागृति संगठन एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव रूबी तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना उपाध्याय, सदस्य महिला आयोग छत्तीसगढ़ रहीं।


संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती उषा तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष (ग्रामीण), श्रीमती सपना चौहान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर, श्रीमती कुसुम द्विवेदी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर, प्रेमलता डालमिया (समाज सेविका), श्रीमती रुपा तिवारी (एल्डरमेन), गीता गभेल एल्डरमेन), सुनीता तिग्गा प्रदेश कोषाध्यक्ष सेवादल, ममता अग्रवाल जिलाध्यक्ष महिला सेवादल कोरबा, द्रौपदी तिवारी, क्रांती सोनी संयुक्त महामंत्री कोरबा कांग्रेस कमेटी, शशिलता पांडेय पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कोरबा, पुष्पा पात्रे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस कोरबा, उस्मान खान वरिष्ठ कांग्रेसी, कृपाराम साहू एमआईसी कोरबा नगर निगम, सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष पूर्वांचल बालको एवं युवा जागृति संगठन के समस्त पदाधिकारी- सदस्य सहित कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलकूद का आयोजन भी किया गया। हुआ। सभी खिलाड़ियों को कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में युवा जागृति संगठन के महासचिव बुधेस्वर चौहान, कोषाध्यक्ष ललन ठाकुर एवं यूथ कांग्रेस की रूबी तिवारी एवं ममता कटकवार की भूमिका सराहनीय रही।

Latest News

वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा, निमोही स्थित शासकीय स्कूल की 11 टीमों ने की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए मेडल और प्रशस्ति पत्र सिंघीतराई, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल...

वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा,...

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए मेडल और प्रशस्ति पत्र सिंघीतराई, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने अपने...

More Articles Like This