बालको नगर (कोरबा)। वार्ड नंबर 35 बालको नगर में प्रथम वर्ष आदर्श गरबा एवं डांडिया उत्सव समिति द्वारा हाउसिंग बोर्ड में डांडिया एवं गरबा महोत्सव शुरू किया गया हैं। जिसमें क्षेत्रवासियों सहित युवा वर्ग की उपस्थिति काफी उत्साह जनक रही।
इस रंगारंग महोत्सव के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में हितानंद अग्रवाल वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोरबा के अलावा नीतीश डालमिया जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद कोरबा, रूबी तिवारी प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, अर्चना रूनिझा अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, विजय गुप्ता समाजसेवी, मन्दाकिनी त्रिपाठी एवं आयोजन समिति के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए मेडल और प्रशस्ति पत्र
सिंघीतराई, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने अपने...