अवधूत आश्रम की ओर से वृद्धाश्रम और अस्पताल में मच्छरदानी वितरण

Must Read

बालकोनगर। विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम, बालकोनगर की ओर से नवदृष्टि समाजसेवी संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को मच्छरदानी वितरित किए गए। इसके अलावा कोरबा के 100 बेड हॉस्पिटल के मरीजों को भी मच्छरदानी दिए गए। अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अभियान के बारे में बालकोनगर शाखा महामंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा की दृष्टि से समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुःख से पीड़ित लोगों की मदद और उन्हें सन्मार्ग की ओर प्रेरित करने के लिए अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के स्वयंसेवी सदैव तत्पर हैं।


मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में बालको के पूर्व कार्यकारी निदेशक श्री पी.एन. शर्मा, उनकी धर्मपत्नी एवं अवधूत भगवान राम सेवाश्रम बालकोनगर की संरक्षक श्रीमती इंदु शर्मा, संयुक्त मंत्री श्री सत्येंद्र दुबे एवं श्री संजय मालगे, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती राजकुमारी देवांगन सहित आश्रम के अनेक स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट भागीदारी की।

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This