रायगढ़: हरिबोल के जयघोष के साथ जेएसपी में निकली रथयात्रा

Must Read


रायगढ, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र में भगवान बलराम, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।
संयंत्र के कार्यपालन निदेशक सुधांशु पाठक ने विधि—विधान से पूजा—अर्चना और छेरा—पहरा की रस्म निभाते हुए यात्रा की शुरूआत की।
जिंदल ऑफिसर्स क्लब ने जेएसपी परिसर में भगवान जगन्नाथ की पूजा एवं रथयात्रा का आयोजन किया।

शुक्रवार सुबह मंगला आरती के साथ पूजन की शुरूआत हुई। फिर सूर्य पूजा, गोपाल वल्लभ और सकाल धूपा की रस्म निभाई गई। दोपहर में रोशा होम के बाद भगवान की रथ प्रतिष्ठा की गई। शाम 4 बजे छेरा पहरा की रस्म कार्यपालन निदेशक सुधांशु पाठक ने निभाई। इसके बाद भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ पर स्थापित कर रथयात्रा निकाली गई।
कंपनी परिसर स्थित दुर्गा पूजा मैदान से निकली यह यात्रा, हिल व्यू कॉलोनी से होते हुए सी एंड डी कॉलोनी पहुंची। यात्रा मेंं जेएसपी परिवार के सदस्यों ने बड़ी आस्था एवं उत्साह से हिस्सा लिया। 

 

Latest News

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य...

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक प्रभारी नारायण...

More Articles Like This