रायगढ़ : स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनपद पंचायत सारंगढ़ के तकनीकी सहायक महेश्वर मनहर हुए सम्मानित

Must Read

रायगढ़ | जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित समारोह में प्रदेश के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण किया।

समारोह के दौरान सारंगढ़ के जनपद पंचायत में कार्यरत तकनीकी सहायक महेश्वर मनहर को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा- गरवा- घुरवा- बारी के अंतर्गत नरवा डी. पी.आर. व जीआईएस डी.पी.आर. को समय सीमा में शत् – प्रतिशत पूर्ण करने सहित मनरेगा में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा उपस्थित रहे।

 

Latest News

छत्तीसगढ़ में कोयला खनन के लिए वन भूमि को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग ने सरगुजा जिले में जैव विविधता से भरपूर हसदेव अरंड बेल्ट में खनन के लिए...

More Articles Like This