रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के लिए रजत गोयल ने कांग्रेस से पेश की दावेदारी

Must Read

रायगढ़, (सार्थक दुनिया न्यूज)।  आगामी होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस से जुड़े रजत गोयल ने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। गोयल ने आज एक बैठक में अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।
रजत गोयल ने कहा, “मैं रायगढ़ के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। यदि मुझे यह जिम्मेदारी मिलती है, तो मैं शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा”।

कड़ी प्रतिस्पर्धा की संभावना
नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कई दावेदार मैदान में उतर सकते हैं, जिससे इस बार का चुनाव रोमांचक और महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने गोयल की दावेदारी का समर्थन करते हुए उन्हें एक मजबूत और जनहितैषी नेता बताया है।

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This