मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले के गोबर विक्रेताओं के बैंक खातों में रुपयों का किया ऑनलाइन अंतरण

Must Read

कोरबा, (सार्थक दुनिया) | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को गोबर खरीदी की राशि सहित महिला स्वसहायता समूहों व गौठान समितियों को लाभांश राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के गोबर विक्रेताओं के बैंक खातों में 28 लाख 84 हजार 903 रुपए का अंतरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना साकार हो रही है। गोधन न्याय योजना के तहत गांवों में बनाए गए गौठान अब स्वावलंबी हो गए हैं। 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में भुगतान की गई राशि में से लगभग 50 प्रतिशत राशि का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है। यह एक बड़ा बदलाव है। गौठान खुद से स्वावलंबी बन गए हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने खरीफ की तरह रबी सीजन में भी वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को बढ़ावा देने और गौठानों में गौ मूत्र की खरीदी को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आने वाले समय में सभी गौठान स्वावलंबी बने। वहां की गतिविधियों का संचालन गौठान समितियां अपने संसाधनों से कर सकें। इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम से जिला कलेक्टोरेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से कलेक्टर संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, उप संचालक कृषि अनिल कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी भी जुड़े।
उप संचालक कृषि श्री शुक्ला ने बताया कि जिले में कोरबा विकासखंड के लिए 4 लाख 43 हजार 44 रुपए, करतला विकासखंड के गौठानों के लिए 3 लाख 21 हजार 17 रुपए , कटघोरा विकासखंड के लिए 2 लाख 89 हजार 136 रुपए, पाली विकासखंड के लिए 7 लाख 15 हजार 524 रुपए व पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के लिए 9 लाख 50 हजार 662 रुपए जारी किए गए हैं। इसी तरह शहरी क्षेत्र कटघोरा नगर अंतर्गत आने वाले गौठानों के लिए 36 हजार 172 रुपए, छुरीकला नगर के लिए 13 हजार 280 रुपए, दीपका क्षेत्र के गौठानों के लिए 9 हजार 88 रुपए, पाली नगर के गौठानों के लिए 7 हजार 364 रुपए और कोरबा नगरीय क्षेत्र के गौठानों के लिए 99 हजार 116 रुपए जारी किए गए हैं।

 

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This