बैठक: भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता रहे उपस्थित

Must Read

सार्थक दुनिया, कोरबा
संवाददाता, 27 नवंबर 2021, 12:31 PM IST

कोरबा | भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा एवं पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें जिला स्तरीय आवश्यक मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई।

आयोजित इस विशेष बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ जिला प्रभारी विकास महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा एवं अशोक चावलानी, पूर्व महापौर सुश्री श्याम कंवर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राजेन्द्र पांडे, जिला महामंत्री भाजपा संतोष देवांगन एवं टिकेश्वर सिंह राठिया, जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, प्रफुल्ल तिवारी, आलोक सिह, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला मंत्री रेणुका राठिया, संदीप सहगल, सुबोध पांडे, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिन्हा, आईटी सेल लकी नंदा, सोशल मीडिया अजय चंद्रा, कार्यालय मंत्री अमिलाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चिंटू राजपाल, जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली, हेमलाल झरिया तथा सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन एवं उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन टिकेश्वर सिंह राठिया ने किया।

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This