बेजुबानों के साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा था बुजुर्ग, कुतिया से लेकर गाय तक के CCTV फुटेज मिले, गिरफ्तार

Must Read

कानपुर (उत्तर प्रदेश) | जिले के बर्रा इलाके में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में गाय और कुतिया सहित कई जानवरों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बर्रा-8, गुजैनी निवासी विजेंद्र मिश्रा (62) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि घटना पर संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने गाय के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी ऐसा आरोप लग चुका है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, ‘पुलिस जांच के दौरान, हमें कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें मिश्रा को सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जानवरों के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा जा सकता है।”

उन्‍होंने कहा, ”प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसकी चिकित्सा जांच कराने का निर्णय लिया गया है।”

Latest News

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी पर किया गया जानलेवा हमला, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क कार्यालय में घुसकर किए गए इस हमले की छग जनसंपर्क अधिकारी संघ ने...

दोषियों  के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने...

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी पर किया गया जानलेवा हमला, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क...

दोषियों  के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित...

More Articles Like This