बिग ब्रेकिंग: भारतीय मजदूर संघ ने फिर शुरू किया प्रदर्शन, पुलिस की मौजूदगी में कर्मियों के साथ की अभद्रता, एंबुलेंस को संयंत्र में प्रवेश करने से रोका

Must Read


बड़ी ख़बर | सार्थक दुनिया न्यूज़, बालकोनगर            23 अप्रैल 2022  11:35 AM, IST

बालकोनगर | भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के खिलाफ बालको कर्मचारी संघ (संबद्ध इकाई: भारतीय मजदूर संघ) ने बालको के खिलाफ अपना धरना प्रदर्शन आज सुबह 4.00 बजे से फिर से शुरू कर दिया है। माननीय श्रम न्यायालय, कोरबा ने इस संबंध में एकपक्षीय स्थगन आदेश जारी किया था जिसके बाद 20 अप्रैल, 2022 की शाम से 13 अप्रैल, 2022 से जारी उनकी हड़ताल पर रोक लगा दी गई थी।


जानकारी के मुताबिक हड़ताल के इस मामले में बालको कर्मचारी संघ के प्रदर्शनकारियों ने औद्योगिक शांति, सौहार्द्र और स्थिरता को समाप्त करने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। परसाभाठा स्थित बालको के मुख्य द्वार के साथ ही दूसरे प्रवेश द्वारों पर जमे प्रदर्शनकारियों ने संयंत्र में काम के लिए जाने वाले कर्मियों को बाहर ही रोक दिया। आपातकालीन सेवाओं के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने वाले एंबुलेंस को भी संयंत्र के भीतर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने शिफ्ट ड्यूटी में जाने वाले कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए जमकर गाली गलौज की। उनके भय से एक महिला कर्मी संयंत्र के द्वार से बदहवास स्थिति में बाहर की ओर भागते देखी गई। हालांकि हड़ताल के कारण उत्पन्न होने वाले किसी भी विषय स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस मौके पर तैनात है लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्थल पर भय का ऐसा वातावरण बना दिया है जिसके चलते ड्यूटी पर स्वफूर्त जाने के इच्छुक कर्मचारी असमंजस की स्थिति में हैं। ज़ाहिर है कि ऐसे हालात में बालको संयंत्र के उत्पादन और सुरक्षा पर नकारात्मक असर ज़रूर होगा।
बहरहाल, समय रहते बालको संयंत्र के मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा अन्य प्रवेश द्वारों के ठीक सामने किए जा रहे हड़ताल के कारण उत्पन्न विषय स्थितियों पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को त्वरित तौर पर समुचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

 

Latest News

म्यांमार में जन्म से लेकर गुजरात की राजनीति तक की यात्रा, कैसे एक व्यापारी का बेटा बना मुख्यमंत्री? बताते हैं विजय रूपाणी की पूरी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार...

म्यांमार में जन्म से लेकर गुजरात की राजनीति तक की यात्रा,...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

More Articles Like This