√ ‘कैफे’ में मिलेट्स के बने इडली, डोसा, बड़ा, केक,चीला, हलवा और अन्य व्यंजन रहेंगे उपलब्ध
कोरबा, (सार्थक दुनिया) | प्रदेश का दूसरा मिलेट कैफे कोरबा शहर में शुरू हो गया है। मिलेट कैफे में सेहत से भरपूर व्यंजनों का जिलेवासी स्वाद ले सकेंगे। महापौर राज किशोर प्रसाद और कलेक्टर संजीव झा ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में कोरबा शहर के निहारिका में स्मृति उद्यान के सामने जिले के पहले मिलेट्स कैफे का फीता व केक काटकर शुभारंभ किया।










