तबादला : आशुतोष पांडे होंगे कोरबा नगर निगम के आयुक्त, राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Must Read

रायपुर, (सार्थक दुनिया)। राज्य सरकार ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 9 नगर निगम आयुक्त सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला किया गया है.

आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष पांडे को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है. देवनारायण कश्यप को आयुक्त अंबिकापुर, सुमित अग्रवाल को आयुक्त नगर निगम दुर्ग, राजीव कुमार पाण्डेय को आयुक्त नगर निगम भिलाई बनाया गया है.
इसी तरह निर्भय कुमार साहू को आयुक्त नगर निगम जगदलपुर, बृजेश सिंह क्षत्रिय को आयुक्त नगर निगम रायगढ़, प्रिया गोयल को आयुक्त धमतरी नगर निगम, युगल किशोर को आयुक्त बिरगांव नगर निगम और अतुल विश्वकर्मा को राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त बनाया गया है.

Latest News

छत्तीसगढ़ में कोयला खनन के लिए वन भूमि को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग ने सरगुजा जिले में जैव विविधता से भरपूर हसदेव अरंड बेल्ट में खनन के लिए...

More Articles Like This