जामबहार में गौ आधारित कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Must Read

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज | आज ग्राम जामबहार में श्री रामकृष्ण गौ सेवा संस्था द्वारा गौ आधारित कृषि से संबंधित विषयों के संदर्भ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को जैविक खाद, कीट नियंत्रक, केंचुआ खाद एवं बीज पद्धति पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खेती किसानी के दौरान उपयोग किए जाने वाले जैविक खाद के महत्व को बताते हुए रासायनिक खाद से होने वाली हानि के विषय में भी विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ वंश का संरक्षण एवं संवर्धन बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शंभु महंत (जैविक कृषि सलाहकार), संस्था की अध्यक्ष लालिमा जायसवाल, सह सचिव दौलतराम सोनी, सक्रिय महिला सदस्य उषा कंवर व सरोजनी कंवर के अलावा ग्राम की अन्य महिलायें एवं युवा वर्ग विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Latest News

मिट्टी कटाव रोकने खोलार नाला तट पर रिटेनिंग वाॅल बनवाने प्रशासन प्राथमिकता से पहल करे – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर व कोरबा निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कोरबा...

मिट्टी कटाव रोकने खोलार नाला तट पर रिटेनिंग वाॅल बनवाने प्रशासन...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर व कोरबा निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कोरबा नगर पालिक निगम अन्तर्गत वार्ड...

More Articles Like This