छत्‍तीसगढ़ की राजनीति : मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बयान को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा

Must Read

सार्थक दुनिया, रायपुर | 04 फरवरी 2022, 00:28 AM IST

रायपुर (छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो) | छत्‍तीसगढ़ में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सार्वजनिक रूप से कोरबा कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इससे भाजपा को बैठे- बैठाए सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। भाजपा के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि मैं पहले से कह रहा हूं कि कांग्रेस ने कलेक्टर को कलेक्टिंग (संग्रहण) एजेंट बना दिया है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी भूपेश सरकार की पोल अब उनके मंत्री ही खोल रहे हैं। मंत्री ही कह रहे हैं कि कोरबा कलेक्टर भ्रष्टाचार में डूबी हैं। उन्होंने कहा कि बोली लगाकर जब कलेक्टर बनाया जाएगा तो इसी तरह से भ्रष्टाचार होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री सार्वजनिक तौर पर कलेक्टर को चेतावनी दे रहे हैं, कांग्रेस के लोग अपनी ही सरकार के मंत्री पर तबादले के नाम पर उगाही का खुलेआम आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और नेता सरकारी अफसरों से बदसलूकी कर रहे हैं।

साय ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर शासन-प्रशासन नहीं चला पाने का ताना मारते थे, अब न तो घोड़ा और न ही घुड़सवार उनके काबू में हैं। आखिर शासन-प्रशासन की यह भूपेश-शैली छत्तीसगढ़ को और कितना शर्मसार करेगी?
आपको बता दें कि मंत्री श्री अग्रवाल ने कोरबा में ही एक कार्यक्रम के दौरान वहां के कलेक्टर पर विभिन्न् पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।

भाजपा से सहन नहीं हो रहा सरकार की पारदर्शिता : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शासन-प्रशासन में अभूतपूर्व तालमेल और सौ फीसदी पारदर्शिता भाजपा को सहन नहीं हो रही है। सरकार के मंत्री जनहित में किसी अफसर को निर्देश देते हैं तो भाजपा को इसमें कष्ट क्यों होता है? भाजपा कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधियों के खिलाफ साजिश के तहत झूठे आरोप लगा रही है लेकिन जनता भाजपा की इस असलियत को जानती है कि सत्ता की भूख में ये किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

 

Latest News

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य...

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक प्रभारी नारायण...

More Articles Like This