कोरबा में घंटाघर के समीप दो वाहनों में हुई भीषण टक्कर, लगी आग…एक की हुई मौत

Must Read


कोरबा, सार्थक दुनिया न्यूज़ |


आज रात लगभग 08 बजे शहर के मुख्य व्यस्ततम चौक घंटाघर के करीब इनोवा और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दोनो वाहन आग के हवाले तो हुए ही, वाहन सवार एक व्यक्ति के मौत की भी खबर है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफ़रा-तफ़री का माहौल है।


घटना के बाद लोगों ने एकत्रित हो पूरी समझ-बूझ के साथ दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाने का न केवल समुचित प्रयास किया बल्कि वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालकर विभिन्न माध्यमों से अस्पताल की ओर रवाना किया।


मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम कोरबा जिला मुख्यालय में घंटाघर के समीप लगभग 8 बजे दो वाहनों के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो वाहन आग की चपेट में आकर नष्ट हो गये। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के मौत की भी खबर है।

 

Latest News

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के...

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का...

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से...

More Articles Like This