कोरबा: महापौर राजकिशोर प्रसाद का पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र निरस्त, राज्य के उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने की कार्रवाई 

Must Read


कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को गहन छानबीन के बाद राज्य के उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में उनके खिलाफ भाजपा की तेजतर्रार निगम पार्षद ऋतु चौरसिया ने मुकदमा दायर किया था। इस निर्णय को आने में यद्यपि कुछ समय जरूर लगा लेकिन अब की स्थिति में समिति द्वारा महापौर राजकिशोर प्रसाद के प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस समिति के अध्यक्ष आदिम जाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा हैं।
गौरतलब है कि महापौर श्री प्रसाद ने अपनी जाति को अपने गृह राज्य बिहार में पिछड़ा वर्ग की पात्रता दर्शा कर कोरबा से भी यह प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया था। इसी आधार पर उन्होंने नगर निगम कोरबा के लिए कांग्रेस से पार्षद का चुनाव भी लड़ा और फिर महापौर बनने में भी सफल हो गए। जाति संबंधी मामले को लेकर इनके विरुद्ध भाजपा पार्षद रितु चौरसिया ने मुकदमा दायर किया था। बहरहाल, इस निर्णय के आने के बाद भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में कोयला खनन के लिए वन भूमि को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग ने सरगुजा जिले में जैव विविधता से भरपूर हसदेव अरंड बेल्ट में खनन के लिए...

More Articles Like This